लेख का सारांश
रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में रैश ड्राइविंग को लेकर विवाद के बाद शराब घोटाले के आरोपी नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि तेज रफ्तार थार वाहन से बाइक सवार को टक्कर लगने के बाद विवाद बढ़ गया। पुलिस को मामले की आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है।
मुख्य बातें
रायपुर में रैश ड्राइविंग को लेकर सड़क पर विवाद।
शराब घोटाले के आरोपी नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित का नाम सामने आया।
थार वाहन से बाइक को टक्कर लगने का आरोप।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
पुलिस को अब तक औपचारिक शिकायत नहीं मिलने की जानकारी।
रायपुर में रैश ड्राइविंग करने पर होटल कारोबारी और शराब घोटाले में आरोपी बने नितेश पुरोहित के बेटे आर्यन पुरोहित की पिटाई कर दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक उसे धक्का देकर मारते नजर आ रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
लोगों के मुताबिक, आर्यन पुरोहित तेज रफ्तार में थार (CG13 AT 7722) चला रहा था। मोतीबाग के सामने उसने कई बाइक को कट मारे। इसी दौरान एक बाइक सवार को टक्कर लग गई। जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने वाहन रोककर इसका विरोध किया।